दिग्विजय सिंह की इस आदत के कायल हुए नितिन गडकरी, मंच से कर दी तारीफ, कहा- आपसे मैं छोटा हूं पर...

By अंकित सिंह | Jun 30, 2023

पुणे में एक दुर्लभ राजनीतिक परिदृश्य देखने को मिला जब शीर्ष भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मंच साझा किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पुणे शहर के पास एक पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल हुए। गडकरी और दिग्विजय सिंह गुरुवार को पुणे के पास पिंपरी चिंचवाड़ में दिवंगत कांग्रेस नेता रामकृष्ण मोरे पर एक किताब का विमोचन करने के लिए एक साथ आए थे। इस दौरान दिग्विजय सिंह की गडकरी ने खुले मंच से तारीफ कर दी। 

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा', एक घटना को याद करते हुए बोले नितिन गडकरी

मानहानि का मामला 

गडकरी ने 2018 में दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला वापस ले लिया था, क्योंकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया था। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में केस वापसी के लिए संयुक्त याचिका दायर की गई थी। कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित अनियमितताओं में उनका नाम घसीटने के आरोप में गडकरी ने 2012 में सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। भाजपा नेता ने तब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर कोयला ब्लॉक आवंटन पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि गडकरी के एक व्यापारिक साझेदार ने छत्तीसगढ़ में कोयले खदानें से 490 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े