खराब सड़कों की शिकायतों पर जागे Nitin Gadkari, West Bengal-Andhra Highway Projects का लिया जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2026

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर और पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) की गुणवत्ता तथा रखरखाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह समीक्षा की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, समीक्षा बैठक के दौरान गडकरी ने जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन में तेजी लाने, गुणवत्ता निगरानी तंत्र को मजबूत करने और आधुनिक निर्माण पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को मानसून के मद्देनजर व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए। इनमें प्रभावी जल निकासी व्यवस्था, ढलानों की सुरक्षा संबंधी कार्य तथा त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित करना शामिल है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप