Nitin Gadkari Birthday: PM मोदी के सफल मंत्री की लिस्ट में शामिल हैं नितिन गडकरी, आज मना रहे 67वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | May 27, 2024

सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज यानी की 27 मई को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह उन भारतीय राजनीति के नेताओं में शामिल हैं। जिनके काम की तारीफ सिर्फ पक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष भी करते हैं। उनको केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्री और विकास कार्यों के लिए जाना जाता है। कुछ इनोवेशन हो सड़क निर्माण हो या हाईवे निर्माण या फिर अधिकारियों को लताड़ लगाना हो, वह किसी भी चीज में परहेज नहीं करते थे। 

नितिन गडकरी घटिया कामों के लिए अधिकारियों को लताड़ भी लगाते हैं। उनका मंत्रालय आए दिन कई इनोवेटिव आईडिया के साथ हाईवे परियोजना के नए-नए आयाम गढ़ रहा है। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर नितिन गडकरी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और शिक्षा

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 27 मई 1957 को नितिन गडकरी का जन्म हुआ था। गडकरी एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपने परिवार से मूल्यों और नैतिकता का पाठ सीखा था। यही वजह है कि वह आज भी नैतिकता और मूल्यों पर मजबूती से डटे हुए हैं। शुरूआती शिक्षा पूरी करने के बाद नितिन गडकरी ने महात्मा ज्योतिबा फुले आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज, नागपुर से कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया। फिर नागपुर के सरकारी लॉ कॉलेज से काननू की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने नागपुर यूनिवर्सटी से उन्होंने मैनेजमेंट स्टडीज में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।

राजनीतिक जीवन

बता दें कि नितिन गडकरी अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में जुड़ गए थे। वह समय-समय पर पढ़ाई के दौरान सामाजिक मुद्दों व राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने लगे थे। उनके समर्पण और नेतृत्व की क्षमता ने ही गडकरी को पहचान दिलाई और फिर वह बीजेपी में शामिल हो गए। नितिन गडकरी अपनी कर्मठता के कारण बीजेपी में लगातार ऊंचाइयों पर बढ़ते चले गए। साल 1989 में उनको महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुना गया और वह विपक्ष के नेता बन गए। फिर साल 2004 से लेकर 2009 तक वह बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र बीजेपी को मजबूत करने में नितिन गडकरी का काफी योगदान रहा है।

विकास कार्य

गडकरी जिस भी मंत्रालय में रहते हैं, तो उनका साफ कहना होता है कि उनके मंत्रालय में कोई भी और किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। उनके मंत्रालय में हमेशा बेहतरीन काम होना चाहिए। यह वजह है कि उनको कामों की प्रशंसा विपक्ष भी करता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के तौर पर नितिन गडकरी ने बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के साथ कई नए बदलाव किए गए। उनके कार्यकाल में इलेक्ट्रिक व्हीकल की शुरुआत करना सबसे अहम माना जा रहा है।

नितिन गडकरी की उपलब्धियां

वैसे तो नितिन गडकरी के नाम काफी सारी उपलब्धियां हैं। उनके नाम अवसंरचना, हाईवे, सड़क और संबंधित कई उपलब्धियां हैं। उनकी सबसे अहम उपलब्धि 'भारतमाला परियोजना' है। भारतमाला परियोजना के तहत देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के उद्देश्य से मेगा-नेशनल हाईवे विकास पहल है। यह काफी महत्वकांक्षी योजना है। इसके बनने से कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा और उन्होंने प्रदूषण को रोकने और जीवाश्मा ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए ईवी और वैकल्पिक ईंधनों के क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी