'खाकी हाफ पैंट में अश्लील लगते हैं नितिन गडकरी', कांग्रेस नेता का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2022

अगरतला। कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कुमार ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर कटाक्ष किया और कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जब खाकी हाफ पैंट पहनते हैं तो यह अश्लील लगता है। त्रिपुरा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक कुमार ने कहा कि यह अजीब लगता है जब आरएसएस के ‘‘बूढ़े और मोटे’’ नेता हाफ पैंट पहनते हैं। कुमार ने यहां कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं कोई हल्के-फुल्के अंदाज में नहीं कह रहा...खाकी हाफ पैंट पहने नितिन गडकरी की एक पुरानी तस्वीर को देखें, यह अश्लील लगता है। जब आप खाकी हाफ पैंट में आरएसएस के बूढ़े और मोटे लोगों को देखते हैं तो यह अजीब लगता है।’’

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का बड़ा फैसला, 14 साल की Rape Victim को 28-Week Pregnancy के Abortion की मिली इजाजत

WHO Warning: प्रदूषण से हो सकती है भूलने की बीमारी, Supplements के बजाए Healthy Diet पर दें जोर

Ayodhya Ram Mandir Donation विवाद पर 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, SIT पेश करेगी अपनी स्टेटस रिपोर्ट

Batwara 1947 Teaser | बंटवारे के दर्द और सनी देओल के एक्शन से भरा है बंटवारा 1947 का दूसरा टीज़र, इस दिन रिलीज होगी फिल्म