Nitin Gadkari ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का कार्यभार बुधवार को संभाल लिया। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गडकरी ने मोदी 3.0 में उन्हें यह भूमिका सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

महाराष्ट्र के नागपुर से नाता रखने वाले नेता (67) सबसे लंबे समय तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रहे हैं। गडकरी के नेतृत्व में सड़क मंत्रालय का लक्ष्य इस वर्ष दिसंबर तक 1,386 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस का निर्माण पूरा करना है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से करीबी संबंध रखने वाले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में नागपुर सीट से लगातार तीन बार जीत हासिल की है। नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है।

गडकरी का राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश 2009 में हुआ, जब उन्हें भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वर्ष 2014 में गडकरी ने नागपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा, जीत दर्ज की और केंद्र में मंत्री बने।

तब से उन्होंने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम, शिपिंग, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज जैसे कई विभागों को संभाला है। वह 1989 से 2014 तक नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी