'नीतीश और तेजस्वी मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं', ओवैसी बोले- दंगे के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार

By अंकित सिंह | Apr 04, 2023

रामनवमी के दिन बिहार के 2 जिलों में शुरू हुई हिंसा को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। बिहार के सासाराम और नालंदा में हिंसा हुई थी। इसको लेकर विपक्ष राज्य की नीतीश सरकार पर निशाना साधा रहा है। इन सब के पीछे एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा कि दंगे को रोकना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है और यह काम करने में नीतीश कुमार विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर आती है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में हुई हिंसा पर Nitish Kumar पर भड़के गृह मंत्री Amit Shah, कहा- बीजेपी के दरवाजे उनके लिए बंद

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह राज्य सरकारों की विफलता है, चाहे वह पश्चिम बंगाल सरकार हो या बिहार सरकार, या फिर कर्नाटक में इदरीस पाशा की मॉब लिंचिंग। सरकार क्या कर रही थी? उन्होंने दावा किया कि बिहार में मुसलमानों की संपत्तियों को लक्षित तरीके से जलाया गया था। 

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर