Nitish ने भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक सदस्य को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की

By Prabhasakshi News Desk | Nov 21, 2024

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) जीतने पर बधाई दी और टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों और मुख्य कोच को 10-10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा जबकि सहयोगी स्टाफ को पांच-पांच लाख रुपये मिलेंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को राजगीर में फाइनल में मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 1-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘यह जीत सभी भारतीयों के लिए गर्व और गौरव की बात है। सभी टीम सदस्यों को मेरी हार्दिक बधाई।’’ बाद में मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘राज्य सरकार विजेता टीम की सभी सदस्यों और मुख्य कोच को 10-10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगी। टीम के सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को भी पांच-पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। भारतीय महिला टीम को भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।

प्रमुख खबरें

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूत होकर 95.63 प्रति डॉलर पर पहुंचा

विदेशी पूंजी प्रवाह और आईटी शेयरों में लिवाली से शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भारत के सारनाथ समेत 25 नए स्थल शामिल

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह नौ बजे तक 16.05 प्रतिशत वोटिंग