बिहार में राजग के कप्तान नीतीश, 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कप्तान बने रहेंगे: सुशील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2019

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में राजग के कप्तान नीतीश कुमार हैं और वे 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कप्तान बने रहेंगे।सुशील मोदी की यह टिप्पणी भाजपा के बिहार विधान परिषद सदस्य संजय पासवान द्वारा 2020 के विधानसभा चुनाव बाद नेतृत्व परिवर्तनको लेकर हाल ही में दिए गए बयान के बाद आई है।सुशील ने बुधवार को ट्वीट कर कहा बिहार में राजग के "कप्तान" नीतीश कुमार हैं और 2020 के प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन के कप्तान बने रहेंगे। उन्होंने आगे कहा 'जब कप्तान चौका, छक्का मार रहे हैं और विरोधियों को पारी के साथ पराजित कर रहे हैं, तो ऐसे में किसी भी बदलाव का प्रश्न कहां है'। 

इसे भी पढ़ें: BJP का वार- सीएम की कुर्सी छोड़ दें नीतीश कुमार, JDU बोली- 2015 में क्या हुआ था ?

इससे पहले, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे संजय के विचार से भाजपा की बिहार इकाई ने खुद को अलग कर लिया था। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने मंगलवार को ट्विटर पर कहा था “हमने बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाई है। जदयू और लोजपा (रामविलास पासवान की पार्टी) के साथ हमारा गठबंधन तीनों दलों के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया गया एक सामूहिक निर्णय है... भाजपा अपने सहयोगियों और उनके नेताओं का सम्मान करती है। हम गठबंधन धर्म का पालन करते हैं। एक निजी राय की अभिव्यक्ति, या यहां तक कि कार्यकर्ताओं या आम जनता की भावनाओं को पार्टी के आधिकारिक रुख के साथ भ्रमित नहीं होना चाहिए”।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा