'जो काम जनरल डायर ने किया था, वही नीतीश ने किया', सम्राट चौधरी बोले- गोली मार दो लेकिन पीछे नहीं हटेंगे

By अंकित सिंह | Jul 14, 2023

बिहार में भाजपा की ओर से गुरुवार को विधानसभा मार्च का आयोजन किया गया था। इस मार्च में जबरदस्त हंगामा हुआ। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने देखे गए। पुलिस ने जबरदस्त तरीके से लाठीचार्ज भी किया। भाजपा का दावा है कि उसके कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मृत्यु हो गई है। आज भाजपा इसको लेकर ब्लैक डे मना रही है। वही कल की घटना को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस को सूचना देने के बाद मार्च किया जा रहा था। एफआईआर क्या, आप जेल भेज दो, गोली मार दो लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगा। नीतीश कुमार गुंडाराज करना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'कुर्सी कुमार की हिटलरशाही उजागर हुई', भाजपा बोली- बिहार में लोकतंत्र की जगह ठोक'तंत्र ने ले ली है

तेजस्वी सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए

बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारी लड़ाई सदन से सड़क तक जारी रहेगी। तेजस्वी यादव सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। उन्हें लोकतंत्र, संवैधानिक संस्था में विश्वास नहीं है। भाजपा विधायक संजय सिंह को मार्शल ने पटना में बिहार विधानसभा से बाहर निकाला। भाजपा विधायक संजय सिंह ने कहा कि मैं कल की घटना का विरोध कर रहा था। मैं पीठ दिखाकर ये बता रहा था कि देखिए कैसे आपकी सरकार ने हम लोगों पर बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठी चलाया। मुझे बस ये दिखाना था कि तुरंत अध्यक्ष ने मार्शल को बाहर करने का निर्देष दिया और मुझे जबरन उठाकर बाहर फेंक दिया गया। 

प्रमुख खबरें

जेल में बंद TMC नेता सुजीत बोस के वकील जबरन चैंबर में देखना चाहते थे रिकॉर्ड, जज ने खुद को केस से किया अलग

World Championship: PV Sindhu और Ayush Shetty बाहर, Treesa-Gayatri ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Rajasthan Assembly में Congress विधायकों का हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक स्थगित

Kochi Metro का नाम बदलने की कोई मंजूरी नहीं दी: केरल सीएम VD Satheesan