अपना ही मंत्रलाय भूल गये CM Nitish, जिस विभाग की जिम्मेदारी उनके पास है, उसी के मंत्री को फोन करने को कह दिया

By अंकित सिंह | Sep 05, 2023

हाल ही में पटना में 'जनता दरबार' की बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अधिकारी को राज्य के गृह मंत्री को फोन करने के लिए कहा। हालांकि, आपको बता दें कि बिहार में गृह विभाग खुद नीतीश कुमार संभालते हैं। अधिकारियों के समक्ष कुछ समय के लिए भ्रम की स्थिति बनी रही क्योंकि नीतीश कुमार लगातार गृह मंत्री को फोन मिलाने की बात कहते रहे। नीतीश की मांग से भ्रमित अधिकारी ने दो बार पुष्टि की कि वह किसे कॉल पर बुलाना चाहता है। इसके बाद निराश नीतीश कुमार ने हॉल में बैठे एक मंत्री की ओर इशारा किया और अधिकारी से उन्हें बुलाने को कहा। नीतीश कुमार ने अधिकारी से कहा,“राज्य के गृह मंत्री को बुलाओ। वह मंत्री वहां बैठे हैं, मेरे ठीक बगल में।”

इसे भी पढ़ें: Bihar: स्कूलों में छुट्टियां घटाने पर CM Nitish ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बच्चों को शिक्षित करने में क्या गलत है

मुख्यमंत्री सोमवार को अपने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे, तभी यह घटना घटी। उन्होंने सोमवार को जनता दरबार में करीब 51 लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि नीतीश कुमार हर सोमवार को जनता दरबार लगाते है। यह घटना तब हुई जब किशनगंज का एक फरियादी उनके पास पहुंचा था और अपनी समस्या बताई थी।   

प्रमुख खबरें

Evergrande Crisis: एशिया के सबसे अमीर रहे Hui Ka Yan को China में उम्रकैद, 2 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी कंपनी

Stock Market Manipulation: सेबी ने सेंसेक्स में कृत्रिम तेजी लाने वाली दो फर्मों पर की बड़ी कार्रवाई, Profit पर लगाई रोक

अचानक जेब से मोबाइल निकाला और फिर... भाषण के बीच राहुल ने क्या किया? पूरा हॉल देखता रह गया!

योगी से अचानक मिलने आ गए चीन के दुश्मन, हिल गई दुनिया!