प्रवासी मजदूरों को नीतीश ने दिया आश्वासन, रखें धैर्य, सरकार उन्हें वापस लाने के लिए उठा रही हर संभव कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि बाहर फंसे सभी प्रवासी मजदूरों को राज्य में वापस लाया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, कुमार ने प्रवासी मजदूरों को आश्वासन दिया कि वे विचलित नहीं हो, धैर्य रखें और सुरक्षित रहें क्योंकि राज्य सरकार उन्हें राज्य में वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। 

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव दीपक कुमार को निर्देश दिया कि वह केंद्र सरकार को इस बारे में पत्र लिखें कि टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे को एक नियम बनाना चाहिए, ताकि बिहार वापस आने के इच्छुक प्रवासी मजदूरों को अपनी यात्रा की तारीख के बारे में पहले ही जानकारी मिल जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से उनके बीच संतुष्टि का भाव होगा और वापस आने को लेकर उनके बीच अफरातफरी का माहौल नहीं बनेगा। इसके अलावा, नीतीश कुमार ने सभी विभागों को प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर गंभीरता से काम करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी को कोविड-19 की गंभीरता को समझने की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल