चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा दाव, ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत, महिलाओं तक पहुंचेगा संदेश

By अंकित सिंह | Apr 18, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से 'महिला संवाद' अभियान को हरी झंडी दिखाई। चुनाव से पहले महिलाओं तक अपनी पहुंच को मजबूत करने की दिशा में सरकार का ये महत्वपूर्ण कमद माना जा रहा है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि करीब 600 रथ, 70,000 से अधिक डोले दो करोड़ से अधिक महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी की सरकार लगातार महिलाओं के लिए काम कर रही है। हम संवाद के जरिए उनकी समस्याएं सुनेंगे। हम लंबित काम पूरा करेंगे। 

सूत्रों ने बताया कि पूरे राज्य में यह कार्यक्रम अगले दो महीने तक चलेगा। संवाद के माध्यम से महिलाओं को सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी, जिसमें बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति, 2015, स्वयं सहायता समूह, जीविका, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, स्कूली छात्राओं के लिए पोशाक और साइकिल योजना, शराबबंदी और बाल विवाह व दहेज के खिलाफ उठाए गए कदम शामिल हैं। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार बिहार में महिलाओं की समस्याओं को भी समझने की कोशिश करेगी। संवाद का एक उद्देश्य विकास पर महिलाओं के विचार जानना भी है। उनकी समस्याओं और विचारों को राज्य मुख्यालय तक पहुंचाया जाएगा, ताकि समाधान की योजना बनाई जा सके।

इसे भी पढ़ें: बिहार में विपक्ष की बड़ी बैठक, तेजस्वी यादव बोले- विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन पूरी तरह से मजबूत

इससे पहले नीतीश ने अपनी प्रगति यात्रा पूरी की और राज्य के 38 जिलों में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जीविका के माध्यम से प्रतिदिन राज्य के 1200 गांवों में महिला संवाद आयोजित किया जाएगा। इस तरह के संवादों की सबसे अधिक संख्या मुजफ्फरपुर जिले में होगी। अकेले पटना जिले में करीब 1400 बैठकें होनी हैं।

प्रमुख खबरें

Explained | UN Security Council Visegrad Group | 21वीं सदी की महाशक्ति भारत! 4 यूरोपीय देशों ने एक सुर में कहा-UNSC में भारत को मिले स्थायी सीट

Maharashtra UCC Panel से पूर्व जज RC Chavan ने दिया इस्तीफा

ओम प्रकाश राजभर ने Modi का नाम लेकर कर दिया बड़ा दावा, क्या वाकई UP के चार टुकड़े होने वाले हैं?

दिल्ली में फिर खड़ा हुआ सुरक्षा पर बड़ा सवाल! फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 14 दिनों में चौथा मामला