बिहार में गिर जाएगी नीतीश सरकार? तेजस्वी के दावे पर मांझी और सहनी ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Jul 01, 2021

बिहार में राजनीतिक कयासों का दौर लगातार जारी है। पिछले दिनों बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव की विरासत को संभालने वाले उनके बेटे तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि नीतीश कुमार की सरकार गिर जाएगी। तेजस्वी के इसी दावे पर एनडीए में शामिल हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है।

इसे भी पढ़ें: 'आशीर्वाद यात्रा' के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार! BJP देखना चाहती है- चिराग 'गूंजे धरती आसमान' वाला करिश्मा दिखा सकते हैं या नहीं?

बिहार एनडीए में शामिल वीआईपी के अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है। मुकेश सहनी ने साफ तौर पर कहा कि कुछ लोगों को दिन में सपना देखने की आदत होती है। उन्हें ऐसा करने दो। अगर कोई ऐसा करें तो इसमें क्या हर्ज है? जीतन राम मांझी और मुकेश साहनी का यह बयान काफी अहम माना जा रहे है।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी और तेज प्रताप ने लिया स्पूतनिक टीका, वैक्सीन लेने के बाद कही ये बात

पिछले दिनों दोनों नेताओं की एनडीए से नाराजगी की खबर थी। संख्या बल के हिसाब से देखें तो दोनों ही दलों का एनडीए के साथ बने रहना बेहद जरूरी है। जीतन राम मांझी को 4 सीटें जबकि सहनी की पार्टी को भी 4 सीटें ही मिली थी। इन्हीं को मिलाकर एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार किया है। पिछले दिनों दोनों नेताओं ने नीतीश सरकार के कई फैसलों पर सवाल भी खड़े किए थे। इतना ही नहीं, जीतन राम मांझी ने लालू यादव के जन्मदिन पर तेज प्रताप यादव से मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप