नीतीश सरकार ने आचार्य किशोर कुणाल को पद्म विभूषण देने की सिफारिश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2025

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने बृहस्पतिवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता आचार्य किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने की सिफारिश की।

वर्ष 1972 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी कुणाल ने मई 2001 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। वह अगस्त 2001 से फरवरी 2004 तक बिहार के दरभंगा में स्थित केएसडी संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। बाद में उन्होंने स्वेच्छा से पद त्याग दिया।

कुणाल 23 मई, 2006 को बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के प्रशासक और 2010 में अध्यक्ष बने। उन्होंने 10 मार्च, 2016 को इस पद से इस्तीफा दे दिया। कुणाल ने 1990 के दशक में केंद्र में वी.पी. सिंह सरकार द्वारा राम जन्मभूमि विवाद को सुलझाने के लिए गठित अयोध्या प्रकोष्ठ के लिए विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में कार्य किया था।

बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने एक बयान जारी कर दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता को उक्त सम्मान दिये जाने की अनुशंसा के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। चौधरी की बेटी व समस्तीपुर से सांसद शांभवी का विवाह कुणाल के बेटे सयान से हुआ है।

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास