लालू के बिहार पहुंचते ही गिर जाएगी नीतीश सरकार ? NDA और महागठबंधन में बढ़ी तकरार

By अंकित सिंह | Aug 04, 2021

चारा घोटाला मामले में बेल मिलने के बाद जैसे-जैसे लालू यादव की राजनीतिक सक्रियता बढ़ रही है वैसे-वैसे ही बिहार में भी सियासी उबाल देखा जा रहा है। हाल में ही आरजेडी विधायक डॉ मुकेश रौशन ने यह दावा किया कि जिस दिन लालू प्रसाद यादव का कदम बिहार के धरती पर पड़ेगा उसी दिन नीतीश कुमार की सरकार गिर जाएगी। जाहिर सी बात है लालू यादव की सक्रियता यह आभास जरूर करा रही है। लालू यादव वर्तमान में दिल्ली में है और वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। लेकिन उन्होंने हाल में ही कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि वह जल्द ही बिहार लौट आएंगे। कार्यकर्ताओं को जब से लालू यादव ने यह बात कही है उनमें गजब का उत्साह है। उन्हें इस बात की उम्मीद है कि लालू यादव के बिहार लौटते ही सरकार बनाने से पिछड़ी महागठबंधन कुछ नया और अलग कर सकती है। लालू यादव को बिहार की राजनीति का महारत माना जाता है। ऐसे में कार्यकर्ता और आरजेडी के लोग उनसे इसी बात की उम्मीद भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's NewsRoom: केजरीवाल ने दिल्ली को सिंगापुर जैसा बनाने का देखा सपना

लालू यादव ने कहीं ना कहीं इस बात के संकेत तो जरूर दिए हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते बनते रह गए। ऐसे में बिहार लौटने के साथ ही वह अपने बेटे की ताजपोशी के लिए कुछ ना कुछ करने की कवायद की शुरुआत जरूर करेंगे। माना जा रहा है कि लालू यादव ने एनडीए के दो सहयोगी जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी से भी मुलाकात की है। हालांकि आरजेडी की ओर से इस बात का लगातार खंडन किया जा रहा है। आपको बता दें कि एनडीए में मुकेश सहनी की पार्टी के चार विधायक जबकि जीतन राम मांझी के पार्टी के भी चार विधायक शामिल है। इन 8 विधायकों के दम पर ही एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार कर रहा है। महागठबंधन महज कुछ सीट से ही पीछे रह गया। आपको बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 विधायक चाहिए। महागठबंधन 12 विधायक पीछे हैं।

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका