नीतीश ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्वी चंपारण जिले में 201.12 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को केसरिया विधानसभा क्षेत्र के सुंदरपुर गांव का दौरा किया और विभिन्न योजनाओं की डिजिटल माध्यम से आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने पूर्वी चंपारण जिले के मजुराहा में धनौती नदी और इब्राहिमपुर क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी पर दो पुलों के तत्काल निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को अरेराज क्षेत्र में पुराने समेश्वरनाथ मंदिर के विकास पर ध्यान देने को कहा। बयान में कहा गया है, राज्य सरकार जिले में रक्सौल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध है। कुमार ने बाद में क्षेत्र में राज्य के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का दौरा किया और स्वच्छ गांव-समृद्ध बिहार योजना के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया।

प्रमुख खबरें

Delhi SIR: ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट जारी; 1.45 करोड़ में से 47.7 लाख Voters के नाम लिस्ट से बाहर

Tamil Nadu में गठबंधन पर संकट, PM उम्मीदवार को लेकर Congress-TVK में ठनी! मंत्री की धमकी

Nepal Flood Relief में देरी पर भड़के Madhav Kumar Nepal, बोले- अजीब PM जो संवाद नहीं करते

यूएस ओपन के पहले दौर में मारियानो नावोन से हारे नोवाक जोकोविच, वीनस विलियम्स भी टूर्नामेंट से बाहर