Waqf Bill पर नीतीश की पार्टी JDU ने बढ़ाया सस्पेंस, पार्टी MLC ने किया विरोध, संजय झा और ललन सिंह का भी आया बयान

By अंकित सिंह | Apr 01, 2025

बिहार के जनता दल (यूनाइटेड) एमएलसी गुलाम गौस ने वक्फ संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध करते हुए इसे धार्मिक मामलों पर हमला बताया और केंद्र पर बार-बार अनुचित नीतियों के साथ अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। एएनआई से बात करते हुए गौस ने कहा कि मैं वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वाला पहला व्यक्ति था। जब से यह केंद्र सरकार आई है, कभी लव जिहाद, सीएए, मॉब लिंचिंग, ट्रिपल तलाक और अब यह। यह हमारा धार्मिक मामला है। केंद्र पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि आपने हमारे अधिकारों की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया।

ललन सिंह क्या बोले

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि जेडीयू या बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कांग्रेस पार्टी से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उन्हें (कांग्रेस को) अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने इस देश और बिहार पर कितने साल राज किया? मुसलमानों के लिए उन्होंने क्या किया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पिछले 20 सालों में मुसलमानों के हक और उत्थान के लिए जो काम किया है, वह आजादी के बाद आज तक देश के किसी भी राज्य में किसी सरकार ने नहीं किया। 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: Waqf Bill पर NDA की अग्नि परीक्षा, क्या चंद्रबाबू-नीतीश-चिराग-जयंत देंगे साथ

कांग्रेस का सवाल

इस बीच सोमवार को कांग्रेस सांसद और पार्टी के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को "संविधान पर सीधा हमला" करार देते हुए विधेयक के क्रियान्वयन का विरोध करने की कसम खाई और मांग की कि एनडीए के सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और जनता दल (यूनाइटेड) इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक संविधान पर सीधा हमला है और इसकी नींव के खिलाफ है, इसे जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) के जरिए बुलडोजर से गिराया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने चुनावी रैली में Mar-a-Lago के 5,000 डॉलर के हैमबर्गर पर उड़ाया मजाक

नागपुर MLC चुनाव: Congress के अभिजीत वंजारी ने BJP के सुधाकर कोहले को 3,271 वोटों से हराया

MLC Elections में Congress को मिली शून्य सीटें, BJP नेताओं ने साधा निशाना

Siang Dam विवाद: AITF ने शांति बहाली के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई