तो PM पद पर है नीतीश की नजर, ना-ना कहते-कहते हां कर ही बैठे, इस बयान से सब कुछ आ जाएगा समझ

By अंकित सिंह | Sep 15, 2022

जबसे नीतीश कुमार ने एनडीए का दामन छोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है, तब से वह लगातार सुर्खियों में हैं। बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। तो दूसरी ओर वह केंद्र की राजनीति में खुद को ज्यादा सक्रिय दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इन सब के बीच नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठा दी है। नीतीश कुमार लगातार बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग करते रहे हैं। इस बार भी उनकी ओर से यह मांग उठाई गई है। अपने बयान में नीतीश कुमार ने कहा कि मैं विशेष राज्य के दर्जें की मांग हमेशा से कर रहा हूं। पूरी सरकार की तरफ से करते रहेंगे। मैंने हर बैठक में बोला है। 

इसे भी पढ़ें: बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग, बदमाशों ने 30 KM तक गोलियां बरसाईं, 1 व्यक्ति की मौत, कई घायल, बीजेपी बोली- बिहार में कानून नाम की चीज ही नहीं बची

वहीं, भाजपा जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार पर हमलावर है। कानून व्यवस्था को लेकर सुशील मोदी नीतीश कुमार पर हमले कर रहे हैं। आज नीतीश कुमार ने भी सुशील मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी जी को जगह मिल जाए तो हमें खुशी होगी। अगर वे रोज नहीं बोलेंगे तो...ये भी मोदी हैं लेकिन कहीं जगह नहीं मिली। इसलिए अगर आजकल कुछ बोलते रहेंगे तो मोदी जी(प्रधानमंत्री मोदी), मोदी जी(सुशील मोदी) को जगह दे देंगे। सुशील मोदी काफी लंबे समय तक बिहार में उपमुख्यमंत्री रहे हैं। इस दौरान नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहे। हालांकि, 2020 में सुशील मोदी को केंद्र की राजनीति में लाया गया और उन्हें राज्यसभा भेजा गया। इस बात की उम्मीद की जा रही थी सुशील मोदीको केंद्र में मंत्री पद भी मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल