प्रधानमंत्री मोदी बनने की चाह में नीतीश कुमार ने भाजपा को धोखा दिया: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

पूर्णिया (बिहार)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस से हाथ मिलाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धोखा दिया। शाह ने दावा किया कि भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार गठित करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार की कोई विचारधारा नहीं है, इसलिए उन्होंने जाति आधारित राजनीति के लिए समाजवाद को त्याग दिया।

इसे भी पढ़ें: PFI द्वारा आहूत हड़ताल प्रथम दृष्टया हमारे आदेश की अवमानना प्रतीत होती है: अदालत

शाह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की केवल एक विचारधारा है-- ‘‘मेरी कुर्सी पर आंच नहीं आनी चाहिए।’’ शाह बिहार के सीमांचल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह यहां सांसदों, विधायकों और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। गौरतलब है कि बिहार में पिछले महीने राजनीतिक उठा-पटक के कारण भाजपा के सत्ता गंवाने के बाद शाह पहली बार राज्य के दौरे पर आए हैं।

प्रमुख खबरें

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon

MPPSC ADPO Recruitment: आवेदन का आखिरी मौका, 24 July की Last Date से पहले करें अप्लाई

स्पेसएक्स की तर्ज पर चीन ने पहली बार नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से उतारा अपना पुन: प्रयोज्य रॉकेट बूस्टर