जातीय जनगणना पर नीतीश कुमार की सबसे बड़ी महापंचायत आज, कैबिनेट मंजूरी के बाद होगा आखिरी फैसला

By अभिनय आकाश | Jun 01, 2022

"जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी" इस नारे की गूंज विभिन्न राज्यों के क्षेत्रिए क्षत्रपों की तरफ से लगाए जाते रहे हैं। इसके साथ ही जातिगत आधारित जनगणना को लेकर भी मांग तमाम दलों की ओर से उठाए जाते रहे हैं। अब बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक आज बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में ये बैठक आज शाम 4 बजे बुलाई गई है। बिहार में किस तरीके से जातीय जनगणना कराई जाए और इसकी रूपरेखा क्या होगी इन सभी विषयों पर सभी राजनीतिक दल अपना पक्ष रखेंगे। 

इसे भी पढ़ें: RCP सिंह के बढ़ते कद पर नीतिश ने लगाया ब्रेक, बता दिया जदयू में नेता तो एक ही है

विधानसभा से दो बार पास हो चुका है प्रस्ताव

ऐसा नहीं है कि बिहार में जातीय जनगणना को लेकर पहली बार मांग तेज होती दिखी है। इससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो बार विधानसभा से प्रस्ताव पारित करवाया हुआ है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने देश भर में जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने साल 2021 में प्रस्तावित जनगणना को जातियों के आधार पर कराने की अपील की थी। उनके साथ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव व अन्य राजनीतिक दलों का प्रतिनिधि मंडल भी था। लेकिन केंद्र सरकार ने साफ-साफ जातिगत जनगणना कराने से इनकार कर दिया। 

प्रमुख खबरें

T20I में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने Shreyas Iyer, Abhishek Nayar से मिली थी मदद

Voter List विवाद पर पूर्व जज SN Dhingra का बयान, ECI की SIR प्रक्रिया को बताया जरूरी

BRS नेता KTR का Congress पर तीखा वार, Rahul Gandhi को बताया पाखंडी और नेपो किड

YellowDots Talent DPI देशभर के युवाओं के लिए हुआ LIVE