नीतीश कुमार ने दिल्ली में BJP की जीत पर PM Modi को दी बधाई, कही ये बड़ी बात

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल किया है। पार्टी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बीच, AAP केवल 22 सीटों पर कामयाब रही। भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। 

नायडू ने कहा कि पीएम मोदी 'पहले लोग' की विचारधारा के साथ काम कर रहे हैं और देश के विकास के लिए एक टिकाऊ मॉडल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मैं दिल्ली में जीत के लिए पीएम मोदी की सराहना और धन्यवाद करता हूं, जहां निवासियों ने भाजपा को जबरदस्त बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि 27 साल बाद जनता ने दिल्ली में बीजेपी की सरकार चुनी। ये एक ऐतिहासिक जीत है क्योंकि आज ये जीत सिर्फ बीजेपी या दिल्लीवासियों की नहीं बल्कि पूरे देश के स्वाभिमान की है। 

इसे भी पढ़ें: 'विकास जीता, सुशासन जीता', BJP की जीत पर PM मोदी ने दिल्लीवासियों को दी बधाई

उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी देश के लिए एक टिकाऊ मॉडल तैयार कर रहे हैं। मैं ईमानदारी से उनकी सराहना करता हूं। दिल्ली में आज की जीत लोगों का मोदी में विश्वास दर्शाती है।" सीएम ने कहा कि दिल्ली में शासन एक असफल मॉडल है और इसे आगे भी जारी नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तियों की आलोचना नहीं कर रहा हूं... (दिल्ली की) मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर हैं और शहर पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। दिल्ली सबसे प्रदूषित जगहों का पता बन गई है। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें