Nitish Kumar ने बिहार के बजट को लोक कल्याणकारी बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार का 2023-24 बजट आर्थिक विकास को गति देने के साथ ही लोक कल्याणकारी है। वहीं, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन दे रही भाकपा माले ने कहा कि राज्य सरकार को महागठबंधन द्वारा 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादों को बजट में शामिल करना चाहिए था। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में नीतीश कुमार ने कहा कि यह बजट आर्थिक विकास को गति देने के साथ ही लोक कल्याणकारी है।

उन्होंने कहा कि यह बजट उच्चतर आर्थिक विकास और बेहतर वित्तीय प्रबंधन एवं समाज के हर तबके के सर्वांगीण विकास को गति देगा। कुमार ने कहा कि यह एक विकासशील बजट है। उन्होंने कहा कि मानव विकास के सभी आयामों, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट के माध्यम से राज्य के सभी क्षेत्रों, समुदायों एवं सभी वर्गों का विकास संभव हो सकेगा।

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार के बजट (2023-24) को यथास्थितिवादी और केंद्र पर आश्रित बजट बताया। वहीं, भाकपा माले के बिहार राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि भाजपा को बजट की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है। कुणाल ने यह भी चेतावनी दी कि राज्य सरकार को खुशफहमी से बचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

नमो भारत कॉरिडोर की सुरक्षा में यूपी एसएसएफ को मिलेगा सीआईएसएफ का कवच, शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण

स्वस्थ शरीर से ही समृद्ध राष्ट्र संभव: CM Yogi ने खेलों और योग के महत्व पर दिया जोर

राजधानी दिल्ली में साहित्यिक परिचर्चा, विनोद कुमार शुक्ल को किया याद

मानवता पर गहरा आघात, सिंधिया ने की देहरादून में त्रिपुरा के छात्रों पर हुए हमले की निंदा