'Nitish Kumar ने JDU का किया क्रियाकर्म', PK बोले- लिख कर रख लो, उनकी पांच सीट भी नहीं आएगी

By अंकित सिंह | Aug 18, 2023

चुनावी रणनीति का से नेता बनने की कोशिश में जुटे प्रशांत किशोर लगातार बिहार में जन सुराज पद यात्रा निकाल रहे हैं। इसी दौरान वह बिहार की सत्तारूढ़ महागठबंधन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इन सबके बीच नीतीश कुमार पर एक बार फिर से प्रशांत किशोर ने जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार के बाहर के यात्राओं को वह गंभीर रूप से नहीं लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपने बंगाल पर मेरा ट्वीट देखा होगा। मैंने तब दावा किया था कि बंगाल में भाजपा के 100 सीट नहीं आएगी और वह सच हुआ। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू को भी चुनौती दे दी।

पहले भी साधा था निशाना

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बस नीतीश कुमार को इतनी जरूरत है कि हम मुख्यमंत्री बने रहे चाहे पार्टी में कोई काम हो या ना हो। इससे पहले अपने बयान में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं भी बिहार का लड़का हूं। चुनाव इतनी मजबूती से लड़वाऊंगा कि लालू-नीतीश जैसे नेताओं के दांत खट्टे कर दूंगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मुझे धकियाना इनके बस की बात नहीं। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि जन सुराज व्यवस्था को अगर हम नहीं बनाएंगे लोग यही कहेंगे कि प्रशांत किशोर गांव और प्रखंडों में घूम रहे हैं। इनकी तो कोई ताकत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लालू यादव और भाजपा के लोग धकिया नहीं सकते हैं।

प्रमुख खबरें

अमरनाथ यात्रा का अंतिम चरण: Chhari Mubarak की यात्रा का Schedule जारी, 28 अगस्त को होगा समापन

Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, सुरक्षित बचे दोनों पायलट

Banking Sector में धमाका: PNB दिसंबर तक लाएगा Wealth Management Services, बढ़ाएगा Non-Interest Income

उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब