फोन टैपिंग मामले में बोले नीतीश कुमार- किसी को डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं

By अंकित सिंह | Jul 20, 2021

फोन टैपिंग मामले में देश में सियासी बवाल मचा हुआ है। संसद में भी विपक्ष का हंगामा है। इस मुद्दे पर जारी है। वहीं, विपक्षी नेता लगातार सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। सोमवार को संसद के दोनों सदनों को हंगामे की वजह से स्थगित कर दिया गया। इसी को लेकर अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि यह सब बेकार की बातें हैं, किसी को डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं है। जनता दरबार के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि यह गलत है। यह सब गंदी बात है। सब फालतू चीज है। किसी को डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं है। मेरे हिसाब से बिल्कुल बेकार की बातें हैं। नई टेक्नालॉजी का दुरुपयोग हो रहा है। इसका समाज पर बुरा असर भी पड़ रहा है। लोगों को परेशानी होती है, काम में बाधा आती है। कोई गलत काम करता है तो उस पर शुरू से ही कार्रवाई का प्रावधान होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी, प्रशांत किशोर के फोन को किया गया टैप! रिपोर्ट में दावा, दो केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के दौरान 106 आवेदकों के मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के दौरान नीतीश ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 106 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यकम के दौरान सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, गन्ना (उद्योग), सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, उद्योग, लघु जल संसाधन, नगर विकास एवं आवास, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना एवं विकास, पर्यटन, भवन निर्माण, सूचना एवं जन-सम्पर्क एवं वाणिज्यकर विभाग के मामलों पर सुनवाई हुई। इस दौरान, खगड़िया के परबत्ता से आये सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। वे बहुत ही गरीब हैं और झोपड़ी में रहते हैं। उसके आवेदन को खारिज कर दिया गया है। कारण यह बताया गया है कि उनके यहां लैंडलाइन फोन नहीं है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान