'श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ना, ना सॉरी नरेंद्र मोदी...' नीतीश कुमार से फिर हुई मिस्टेक

By अंकित सिंह | May 30, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक और गलती की। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उनसे ये गलती हुई है। ऐसा लगा कि नीतीश कुमार पीएम मोदी का नाम ही भूल गए। हालांकि, नीतीश ने जल्द सुधार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया। रोहतास जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ले लिया। गलती का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत खुद को संभालने की कोशिश की और भीड़ से खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी को प्रणाम करने को कहा।

जद (यू) सुप्रीमो ने इस साल के केंद्रीय बजट का जिक्र किया, जिसमें बिहार के लिए ‘‘मखाना बोर्ड का गठन और हवाई अड्डों’’ जैसे विशेष प्रावधान थे। कुमार ने कहा, ‘‘मैं जाति जनगणना पर सहमति जताने के लिए प्रधानमंत्री को नमन करता हूं। यह बहुत बड़ी बात है। हम लोग इतने लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे... मैं यहां मौजूद सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे खड़े होकर उनका अभिनंदन करें।’’ कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘कुछ पार्टियां जाति जनगणना के बारे में बहुत बातें कर रही हैं। सत्ता में रहते हुए उनके पास एक अवसर था, जिसे उन्होंने गंवा दिया।’’ 

इसे भी पढ़ें: हमने रखी जिसकी नींव, वो गा रहे हैं उसके गीत, मोदी के कानपुर दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

इस घटना ने उन घटनाओं की बढ़ती सूची में एक और नाम जोड़ लिया है, जिसने कुमार के सार्वजनिक आचरण और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रतिद्वंद्वी और आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेताओं ने उनके स्वास्थ्य और राज्य पर शासन जारी रखने की उपयुक्तता पर सवाल उठाए हैं।

प्रमुख खबरें

AI की दुनिया में हड़कंप! Anthropic के सीक्रेट मॉडल में बड़ी सेंध, Security पर उठे गंभीर सवाल

Lamine Yamal की चोट ने बढ़ाई Barcelona की टेंशन, Season से बाहर, World Cup खेलना तय

France का भारतीयों को तोहफा, Airport Transit Visa खत्म, Europe की यात्रा हुई और आसान

IT सेक्टर पर संकट? Infosys ने घटाया Revenue Growth अनुमान, निवेशकों की बढ़ी टेंशन