'भाजपा नहीं कर रही कोई काम', शरद पवार से मिले नीतीश कुमार, कहा- विपक्ष का एकजुट होना जरूरी

By अंकित सिंह | Sep 07, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से की मुलाकात है। मुलाकात के बाद उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शरद पवार से बहुत अच्छी बातचीत हुई। नीतीश ने कहा कि भाजपा के लोग कोई काम नहीं कर रहे हैं। एकजुट होना जरूरी है। मैं बस इतना चाहता हूं कि ज्यादातर विपक्ष एकजुट हो जाए। अगर (विपक्ष) एकजुट हो जाता है तो यह देश के हित में होगा। अपने लहजे में उन्होंने कहा कि हम लोगों की एक राय है कि अधिक से अधिक दल एक साथ होकर राज्यों और देश के विकास के लिए काम करेंगे। मैंने यह भी कह दिया है कि सब एकसाथ होकर लड़ेंगे तो देश का विकास होगा क्योंकि ये लोग (भाजपा) तो कुछ काम कर नहीं रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर बोले- बिहार की सियासी उलटफेर का राष्ट्रीय राजनीति में नहीं होगा असर, नीतीश को लेकर भी कही यह बात

नीतीश कुमार पिछले दिनों दिल्ली दौरे पर पहुंचे हैं जहां वह लगातार विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सबसे पहले मुलाकात कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की थी। अब तक नीतीश कुमार ने राहुल गांधी के अलावा अरविंद केजरीवाल, एचडी कुमारास्वामी, ओम प्रकाश चौटाला, अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, डी राजा और अब शरद पवार से कर चुके हैं। नीतीश कुमार को लगातार प्रधानमंत्री पद की रेस का दावेदार माना जा रहा है। नीतीश कुमार इससे साफ तौर पर इंकार करते नजर आ रहे हैं। बिहार में एनडीए गठबंधन से बाहर होने के बाद नीतीश लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। नीतीश कुमार ने तो यह भी दवा कर दिया था कि 2024 के चुनाव में भाजपा को 50 से कम सीटों पर समेट दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी