लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश कुमार, विपक्षी एकता के मिशन पर आज राहुल से दिल्ली में मुलाकात

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2022

वैसे तो कहते हैं कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। लेकिन क्या 2024 के आम चुनाव का रास्ता बिहार से होकर जाएगा? बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ महागठबंधन के साथ सरकार बना ली। नीतीश कुमार की तरफ से विपक्षी एकता की बात भी लगातार की जा रही है और बीजेपी को 50 सीटों पर समेटने के दावे भी किए जा रहे हैं। अब इसी क्रम में नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा आज से शुरू हो रहा है। लेकिन उससे पहले बिहार की राजनीति के एक बड़ी खबर सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: देश में ‘अघोषित आपातकाल’, जदयू ने प्रस्ताव पेश कर कहा- सभी विपक्षी दलों को होना होगा एकजुट

नीतीश कुमार चार दिनों तक दिल्ली में रहेंगे। नीतीश कुमार की राहुल गांधी से मुलाकात हो सकती है। मंगलवार को दिल्ली में नीतीश कुमार की शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, एचडी कुमारस्वामी, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी और डी राजा जैसे नेताओं से भी मुलाकात होगी।  

प्रमुख खबरें

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

उत्तर प्रदेश में Heavy Rain से Lucknow समेत कई जिले प्रभावित, IMD का अलर्ट

Sonam Wangchuk ने Ladakh की तुलना China के कब्जे वाले Tibet से करके खड़ा किया विवाद, Central Tibetan Administration ने जताई कड़ी आपत्ति

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद