By अंकित सिंह | Feb 06, 2026
बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के बीच राज्य की राजनीतिक स्थिति को लेकर तीखी बहस हुई। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए सवाल उठाया कि उन्होंने 2024 में सरकार गिराने के लिए कथित तौर पर छह विधायकों को कितनी रकम दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा आपने (तेजस्वी यादव) उन छह विधायकों को कितनी रकम दी? आपको वह पैसा कहां से मिला? आपने वह पैसा उन विधायकों से जबरन वसूला जो पहले से ही आपके साथ थे।
जेल में बंद जनता दल (यूनाइटेड) के नेता अनंत सिंह ने बिहार के पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को 28,206 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। वीणा देवी को 63,210 वोट मिले। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सिंह को बिहार में मतदान शुरू होने से पहले ही पटना पुलिस ने जन सूरज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी ने बताया कि अनंत सिंह को उनके दो साथियों, मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम के साथ गिरफ्तार किया गया है। सिंह को पटना के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया।