बिहार सरकार के आरोप पर सुरजेवाला का पलटवार, कहा- नीतीश कुमार को संविधान दोबारा पढ़ना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2020

जैसलमेर। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा सहयोग नहीं किए जाने के बिहार सरकार के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को यहां कहा कि बिहार सरकार महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र में दखलअंदाजी नहीं कर सकती। इस बारे में पूछे गए एक सवाल पर सुरजेवाला ने यहां कहा कि इस देश का संविधान और कानून यह कहता है किसी प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था की जिम्मेवारी प्रदेश की सरकार की है। महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी महाराष्ट्र सरकार की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संविधान दुबारा पढ़ना चाहिए। नीतीश कुमार या बिहार की सरकार जबरन पुलिस भेज कर महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र यानी परिधि के अंदर दखलअंदाजी नहीं कर सकते क्योंकि अगर एक प्रांत की पुलिस दूसरे प्रांत के अंदर जाकर जांच करेंगी तो फिर अराजकता फैल जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल