बिहार में बढ़ सकती है नीतीश कुमार की टेंशन, मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से जदयू के पांच विधायक नाराज!

By अंकित सिंह | Aug 16, 2022

बिहार में आज नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया है। कुल 31 मंत्रियों को आज शपथ दिलवाई गई है। वर्तमान में देखें तो बिहार मंत्रिमंडल में कुल 33 मंत्री शामिल हैं। राजद कोटे से 16 मंत्री बने हैं जबकि जदयू से 11 विधायकों को मंत्री बनाए गए हैं। कांग्रेस के दो विधायक मंत्री बने हैं। वहीं जीतन राम मांझी की हम पार्टी से एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथियों पर ही ज्यादा भरोसा किया है। जदयू की ओर से जिन नेताओं पर ज्यादा भरोसा किया गया है उसमें विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, संजय झा, लेसी सिंह जैसे नेता शामिल हैं। बिहार महागठबंधन की सरकार बनने से राजद खेमा ज्यादा खुश है।

इसे भी पढ़ें: PM की रेस में नीतीश कुमार की दावेदारी में कितना है दम, क्या विपक्ष नेता उन्हें कर पाएंगे स्वीकार?

इन सबके बीच एक ऐसी खबर आ रही है जिससे कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू के लिए आने वाले दिनों में टेंशन बढ़ सकती हैं। खबर के मुताबिक मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने की वजह से पांच विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। खबर तो यह भी है कि यह सभी विधायक फिलहाल बिहार से बाहर हैं। इन 5 विधायकों में परबत्ता विधानसभा से विधायक डॉ संजीव कुमार, रुनीसैदपुर से विधायक पंकज कुमार मिश्रा, बरबीघा से विधायक सुदर्शन, मटिहानी से विधायक राजकुमार सिंह और केसरिया से विधायक शालिनी मिश्रा शामिल हैं। सबसे खास बात तो यह है कि यह सभी एक ही बिरादरी से आते हैं। सभी भूमिहार जाति के हैं। हालांकि, जब इसको लेकर शालिनी मिश्रा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अपनी सास के इलाज के लिए दिल्ली आई हुई है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बिहार बीजेपी की कोर कमेटी की बड़ी बैठक, अमित शाह और जेपी नड्डा हैं मौजूद

आपको बता दें कि राजकुमार ने 2020 का चुनाव लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर लड़ा था। बाद में भी जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए थे। फिलहाल सभी विधायक अपनी बात को खुलकर तो नहीं रखते हैं लेकिन डॉक्टर संजीव कुमार ने एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उनके साथ तीन और विधायक बैठे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा कि  'तुम से पहले वो जो इक शख़्स यहां तख़्त-नशीं था, उस को भी अपने ख़ुदा होने पे इतना ही यक़ीं था!!' अब सवाल यह है कि वाकई में यह विधायक नाराज हैं या फिर कोई और कारण है। लेकिन अगर इन विधायकों के नाराज होने की खबर आती है तो कहीं ना कहीं नीतीश कुमार के लिए आने वाले दिनों में टेंशन बढ़ सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती