नीतीश कुमार ने गंगा नदी के आसपास के इलाकों, विभिन्न घाटों का लिया जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2021

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास के गंगा नदी के कई इलाकों तथा विभिन्न घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद नीतीश ने पत्रकारों से कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है तथा इसके जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को गंगा नदी में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर बैठक की गई थी। इस बैठक में जलस्तर को लेकर पूरी जानकारी दी गई थी जबकि आज गंगा नदी के आसपास के कई इलाकों का दौरा कर अधिकारियों के साथ पूरी स्थिति का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें: ओबीसी से संबंधित महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक को मिली संसद की मंजूरी

जेपी सेतु पर रुककर गंगा की धारा का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री ने सोनपुर एवं हाजीपुर के क्षेत्रों का भी मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा किनारे जहां भी घनी आबादी है और वहां पानी का रिसाव हो रहा है तो उसे बंद करने का उपाय किया जाए। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay Student Suicide Case | ChatGPT विवाद के बाद भी सुरक्षित था करियर, संस्थान ने कहा- नहीं की गई थी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू