नीतीश कुमार ने पटना हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के पांव छूने की कोशिश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद यहां हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांव छूने की कोशिश की। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुमार को मोदी के पांव छूने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने उनके दोनों हाथों को पकड़ते हुए कुछ बात कही और फिर विमान की सीढ़ियों पर चढ़ गए।

कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने पिछले साल लोकसभा चुनावों के दौरान एक रैली में भी कुमार द्वारा इसी तरह का व्यवहार दिखाने का उल्लेख किया। कुमार मोदी से कुछ ही महीने छोटे हैं। सबसे लंबे समय से मुख्यमंत्री पद पर आसीन कुमार ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर इस पद की शपथ ली है।

चुनाव में भाजपा को सबसे अधिक सीट मिली है, फिर भी जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया है। इस चुनाव में भाजपा और जद (यू) समेत विभिन्न दलों के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भारी जीत मिली है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Goddess Sita Temple In Bihar: Ayodhya के बाद अब Bihar के Sitamarhi की बारी, 3.5 साल में बनेगा मां जानकी का भव्य Temple

Maharshi Dayanand Saraswati Jayanti 2026: Back to Vedas का नारा देने वाले Maharshi Dayanand की जयंती, जानें क्या था उनका Real Message

Roger Federer के लिए फैन्स की दीवानगी , Hall of Fame समारोह के 4500 टिकट 2 मिनट में Sold Out

T20 World Cup: USA से मिले सबक के बाद बदला Team India का गेम प्लान, Suryakumar-Tilak पर नई जिम्मेदारी