नीतीश कुमार ने गंगा नदी के आसपास के इलाकों का किया दौरा कर बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2022

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के कच्ची दरगाह और अन्य स्थानों पर गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने तथा जल स्तर बढ़ने पर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ मुख्यमंत्री ने अटल पथ, जेपी गंगा पथ होते हुए राघोपुर क्षेत्र में स्थिति का आकलन करने के लिए अन्य अधिकारियों के साथ कच्ची दरगाह से मोटर बोट पर सवार होकर गंगा नदी के बढ़े हुए जल स्तर का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें: इराक में शिया धर्मगुरु के राजनीति से हटने की घोषणा के बाद झड़प, 15 व्यक्तियों की मौत

अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और जल स्तर में और वृद्धि होने पर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने राघोपुर के गांव रुस्तमपुर में बिहार के पूर्व मंत्री दिवंगत उदय नारायण राय उर्फ भोला राय के परिजनों से भी मुलाकात की। राय राघोपुर से विधायक रहे थे और उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया। उनका हाल ही में राघोपुर में निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

भुखमरी, कंगाली और दिवालीयपन के बावजूद पाकिस्तान आया नंबर-1, भारत 13वें नंबर पर, लेकिन किसमें?

हो गया खेल! भारत को रोककर खुद रूसी तेल खरीद रहा अमेरिका?

बिहार में श्री अन्न क्रांति की तैयारी, ICRISAT के साथ किसानों की आय बढ़ाएगी सरकार

Shaheen Afridi vs Babar Azam: पाकिस्तान की कप्तानी पर छिड़ी जंग, अफरीदी बोले- फिलहाल मैं ही कप्तान हूं