'नीतीश कुमार ही बनेंगे CM, अमित अंकल बोलकर गए हैं...', निशांत कुमार ने कर दिया साफ

By अंकित सिंह | Apr 15, 2025

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बिहार की जनता से अपील है कि वे 2010 से ज्यादा बहुमत (JDU को) दें। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि निसंदेह नीतीश कुमार मुख्मयंत्री बनेंगे। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि नीतीश को भाजपा क्यों नहीं मुख्यमंत्री बनाएगी। अभी अमित अंकल बोल के गए हैं। सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार 15 साल तक हमारे नेता है। ऐसे में सवाल कहां है। 

इसे भी पढ़ें: क्या Samrat Choudhary होंगे NDA के बिहार सीएम उम्मीदवार? हरियाणा के सीएम के दावे से नीतीश कुमार की 'सम्मानजनक विदाई' की चर्चा तेज, अब आयी सम्राट की सफाई

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में अगली सरकार बनाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सम्राट चौधरी ने एक समारोह के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि कुमार ने आंबेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आदिवासियों और दलितों के लिए बनाई गई योजनाएं सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे।

प्रमुख खबरें

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी

America में Green Card के नए नियम लागू, Indian H-1B पेशेवरों पर होगा सीधा असर