BJP के बहुमत से दूर रहने पर नीतीश कुमार निभाएंगे किंगमेकर की भूमिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2024

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा में स्पष्ट बहुमत से पीछे रह जाने के कारण इसबार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में आने से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के गठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भाजपा के साथ नीतीश कुमार का रिश्ता 1990 के दशक के मध्य में उस समय से चला आ रहा है, जब कुमार ने बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ विद्रोह के बिगुल फूंकते हुए अनुभवी समाजवादी नेता दिवंगत जॉर्ज फर्नांडीस के साथ मिलकर समता पार्टी बनाई थी। 

वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की पराजय की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था और अपने पुराने विश्वासपात्र जीतन राम मांझी को यह कुर्सी सौंप दी। बाद के दौर में राजनीतिक अवसरवादिता के कारण जदयू सुप्रीमो को दो मौकों पर प्रसाद के राजद के साथ अल्पकालिक गठबंधन करना पड़ा लेकिन दोनों बार उनकी अचानक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में वापसी हुई। 

इसे भी पढ़ें: Delhi : हार के बावजूद ‘AAP’ का मत प्रतिशत बढ़ा, BJP का दो अंक गिरा

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले कुमार बार-बार पाला बदलने के कारण ही सत्ता में बने रहने में कामयाब रहे लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता में कमी आई है। पिछली बार स्पष्ट बहुमत के साथ केंद्र में सत्ता में आयी भाजपा के पिछली सरकार में सम्मानजनक प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने से नाखुश रहे नीतीश कुमार को इसबार नाराज करना शायद जोखिम भरा कदम होगा।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में Northeast Monsoon की दस्तक, Chennai समेत 17 जिलों में Yellow Alert जारी

Tata Trusts ने परोपकार के लिए बांटे 1556 करोड़ रुपये, बनाएगा 50 गैर लाभकारी अस्पताल

Noida में ऑनलाइन गेम के चक्कर में अकाउंटेंट ने कंपनी के 50 लाख रुपये गंवाए

Mayawati ने Akash Anand को सौंपी रैलियों की कमान, ससुर की वापसी की संभावना पूरी तरह खारिज