लालू राज के खिलाफ नीतीश का पोस्टर अभियान, भय बनाम भरोसा का दिया नारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव में राजद का मुकाबला करने के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं को ‘भय बनाम भरोसा’ का मंत्र दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपने आधिकारिक निवास से बातचीत के दौरान पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच ‘भय बनाम भरोसा’ का यह पोस्टर जारी किया है। जदयू के एक अन्य पोस्टर में राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के 15 सालों के शासन को ‘पति-पत्नी की सरकार’ के रूप में इंगित किया गया है। उक्त पोस्टर में चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू के अलावा राबडी देवी, सीवान के पूर्व बाहुबली राजद सांसद और आपराधिक मामलों में सजा काट रहे हैं मोहम्मद शहाबुद्दीन तथा नाबालिग से बलात्कार मामले में सजा काट रहे नवादा के पूर्व राजद विधायक राज वल्लभ यादव को भी दिखाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही अर्थव्यवस्था की गाड़ी: सुशील मोदी

नीतीश ने लालू और राबड़ी के 15 सालों की ओर इशारा करते हुए कहा 15 साल तक पति-पत्नी का राज था। क्या बुरा हाल था। कहीं सड़क और बिजली थी? लोग घर से निकलने में डरते नहीं थे? कितना सामूहिक नरसंहार हुआ था। कितना सांप्रदायिक दंगा होता था। नक्सल गतिविधि कितनी थीं। महिलाओं की क्या स्थिति थी। सब हमलोगों ने नियंत्रित किया और आज क्या किसी को डर लगता है?जो भी आज इधर-उधर करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होती है। न हम किसी को बचाते हैं और न ही किसी को फंसाते हैं। पहले लोग बचाने और फंसाने के चक्कर में रहते थे जिससे अपराध बढ़ता था। नई पीढ़ी जो कि अब 18 साल के हो जाने के कारण मतदाता भी हो जाएंगे, को ये सब बताना जरूरी है । 

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 34 की मौत, संक्रमित मामलो की संख्या बढ़कर 5,583 हुई

जदयू का यह अभियान रविवार को शुरू हुआ था जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत डिजिटल रैली से की थी और विश्वास व्यक्त किया था कि नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी राजग को फिर से विधानसभा चुनाव में जीत दिलाएंगे। सीवान के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा “आपके जिले और आसपास के लोगों में बहुत ऊर्जा है। लेकिन पहले लोगों को कितना नुकसान उठाना पड़ा। उन्हें उन दिनों की याद दिलाई जानी चाहिए ”।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार