JPC की मांग पर नीतीश ने उठाया सवाल, कहा- दोबारा बनेगी मोदी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2019

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राफेल सौदे पर विपक्ष के संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग पर सवाल उठाते हुए सोमवार को कहा कि उनके आकलन के अनुसार अगले लोकसभा चुनाव के बाद फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। पटना के एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में ‘लोक संवाद’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश ने राफेल मुद्दे पर कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने इसपर अपना निर्णय दे दिया है और लोकसभा में इस पर विस्तृत बहस हुई है। कहीं कोई बात नहीं बची है, फिर जेपीसी की मांग का क्या मतलब है।’’ महागठबंधन के भविष्य के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राजद का आत्मविश्वास कम हो रहा है इसलिए किसी भी पार्टी को अपने साथ जोड़ रहे हैं। बिहार की जनता काम के आधार पर वोट करेगी।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार आज मीडिया के एक वर्ग के लिये कोई मुद्दा नहीं रह गया है। एक वक्त था जब हमसे इससे जुड़े सवाल मीडिया पूछती थी और हमने उस पर कार्रवाई की, आज की तारीख में मीडिया उसे फॉलोअप नहीं कर रही है, उसे भी अपने आप से सवाल पूछना चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि अध्यादेश फाड़ने वाले आज भ्रष्टाचार का साथ दे रहे हैं क्योंकि उनके लिये राजनीतिक तौर पर भ्रष्टाचार अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है और आज के संदर्भ में इस पर सभी को सोचने की जरुरत है ।

यह भी पढ़ें: झारखंड चार वर्षों में विकास की नई ऊंचाईयों पर: रघुवर दास

तीन तलाक से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी खास तबके से संबंधित इस मुद्दे के लिए जोर देने की बजाए उनसे बातचीत करना चाहिए। मुस्लिम समुदाय के लोगों को कमी दूर करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। सिटीजन एमेडमेंट बिल-2016 से संबंधित प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘असम का शिष्टमंडल हमसे पहले मिला था। इस मामले में केंद्र सरकार को असम गण परिषद से बात करनी चाहिये। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से इस संबंध में कल हमारी इस संबंध में बात हुई है। हमलोगों का मानना है कि असम के लोगों की अपनी पहचान है और उस पर असर नहीं पड़ना चाहि । उनकी भावना का सम्मान होना चाहि।’’ उन्होंने किसानों की कर्ज माफी को लेकर पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि बिहार में किसानों में कर्ज लेने की प्रवृति कम है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने किसान के हित में कई निर्णय लिए हैं।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष