पीएम मोदी के बयान पर नीतीश का पलटवार, बोले- केंद्र में बैठे लोगों की बातों पर नहीं देता ध्यान

By अंकित सिंह | Sep 02, 2022

भाजपा के साथ गठबंधन से अलग होने के बाद नीतीश कुमार केंद्र की सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक बार फिर से नरेंद्र मोदी पर नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में भ्रष्टाचारियों को बचाने को लेकर एक बयान दिया था। माना जा रहा था कि विपक्ष पर मोदी का यह बड़ा हमला है। अब इसी को लेकर नीतीश कुमार ने मोदी पर पलटवार किया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि केंद्र में बैठे लोग क्या कुछ बोलते हैं, उस पर मैं ध्यान नहीं देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह भ्रष्टाचारियों को कभी नहीं बचाते हैं। नीतीश ने कहा कि दूसरे राज्यों में क्या कुछ हो रहा है। इसके बारे में प्रधानमंत्री को खुद सोचना चाहिए। इसी दौरान नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह दौर कुछ और था। अटल बिहारी वाजपेयी सबको साथ लेकर चलते थे।

इसे भी पढ़ें: अपने इस्तीफे पर बोले कार्तिकेय सिंह, नीतीश सरकार में भूमिहार मंत्री देखकर खुश नहीं थी बीजेपी

माना जा रहा कि नीतीश ‘राष्ट्रीय राजनीति’ आएंगे, लेकिन उन्होंने एक बार फिर कहा कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। केंद्र की राजनीति में भूमिका निभाने संबंधी सवालों को वह टालते नजर आए। नीतीश ने जवाब में सिर्फ इतना कहा, छोड़िए ये सब बात। नीतीश ने कहा कि वह शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और उसके एक दिन बाद होने वाली राष्ट्रीय परिषद की तैयारियां देखने आए हैं। नीतीश से कहीं ओर यह पूछा गया था कि क्या केरल में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गयी तीखी टिप्पणी 2024 लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर की गई है? माना जा रहा है अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला विभिन्न क्षेत्रीय दलों से होगा और उसके साथ शायद ही कोई क्षेत्रीय दल हो। इस पर मुस्कुराते हुए नीतीश ने कहा, ‘‘वह प्रधानमंत्री हैं, तो कहीं भी जा सकते हैं। लेकिन क्या आपको केरल के राजनीतिक हालात का पता नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

UP चुनाव 2027 से पहले क्या होगा कुछ बड़ा? PM मोदी के साथ CM योगी की हुई बैठक, अब नितिन नबीन से होगी मुलाकात

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja

बदरीनाथ धाम में लाउड म्यूजिक वाले कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति

Shubman Gill में कप्तानी का सही विजन, Virat Kohli ने West Indies ODI से पहले की तारीफ