विपक्षी दलों की बैठक के बाद बोले नीतीश, मिलकर चुनाव लड़ने की बनी सहमति, राहुल ने कहा- हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण हो रहा

By अंकित सिंह | Jun 23, 2023

पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सभी दलों ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर अपनी सहमति जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द एक और बड़ी बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में होगी। नीतीश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग सत्ता में है, वह देश के इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे लोग आजादी की लड़ाई भी भूलवा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगली मीटिंग बस कुछ ही दिनों में होगी जिसमें एकजुटता को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: मांझी के बयान पर बोले तेजस्वी, वह हमारे सीनियर हैं, हमारी सरकार विकास के काम कर रही

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने ही बोला था नीतीश जी को कि पटना में आप मीटिंग रखिए। पटना में जो शुरू होता है वह जन आंदोलन होता है। उन्होंने कहा कि पटना से शुरुआत हुई है। मीटिंग अच्छी हुई है। उन्होंने कहा कि तीन चीजों पर सहमति बनी है। पहली कि हम सब एक हुए हैं। दूसरी बात यह है कि हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे और तीसरा कि शिमला पर अगली बैठक होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही को हमें खत्म करना है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जो मर्जी आता है, वह बोलते हैं। हम लोगों में से कोई कुछ बोलने की कोशिश करता है तो हमारे खिलाफ इडी, सीबीआई लगा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें विपक्ष ना बोले, हम भी इस देश के हिस्सा हैं। मणिपुर जलता है तो हमें भी दुख होता है। 

प्रमुख खबरें

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप

Jodhpur Agriculture University के VC ने Priyanka Gandhi के बयान को नकारा, IIT Madras Director के अपमान पर जताई चिंता

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur