जदयू की बैठक में बोले नीतीश, बीजेपी ने हमें कमजोर करने की कोशिश की, सरकार गठन का भी फार्मूला तय

By अंकित सिंह | Aug 09, 2022

बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। नीतीश कुमार ने कांग्रेस और राजद के समर्थन से सरकार बनाने की तैयारी भी कर ली है। आज नीतीश कुमार ने विधायक और सांसदों की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद सूत्रों के हवाले से जो खबर निकल कर आई है उसके मुताबिक नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार में भाजपा हमारी पार्टी को कमजोर कर रही थी। उन्होंने पार्टी के विधायकों और सांसदों से यह भी कहा है कि भाजपा की ओर से लगातार हमें अपमानित किया गया है। इस बैठक में पैसों के लेनदेन का मुद्दा भी उठा है। हालांकि, भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने साफ तौर पर कहा है कि हम किसी को कमजोर नहीं करते। हम सिर्फ अपनी पार्टी को मजबूत करते हैं।

इसे भी पढ़ें: 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को टक्कर देंगे नीतीश कुमार, हो सकते हैं विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार

सूत्रों के मुताबिक नए सरकार में मुख्यमंत्री का पद नीतीश कुमार यानी कि जदयू के पास बना रहेगा। दो उप मुख्यमंत्री होंगे राजद की ओर से तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री होंगे। उनके पास गृह मंत्रालय भी रह सकता है। यह ऐसा पहला मौका होगा जब नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते किसी और पार्टी के पास या फिर किसी और नेता के पास गृह मंत्रालय रह रहा है। एक उपमुख्यमंत्री पद कांग्रेस के खाते में भी जा सकता है। इसके अलावा विधान सभा का स्पीकर का पद भी कांग्रेस के खाते में जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

The Vvaan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखी रहस्यमयी दुनिया, जंगल और अलौकिक शक्तियों की झलक

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया विद्यार्थी सहयोग शिविर, 30 दिनों में होगा शिकायतों का निपटारा

जयशंकर और डोभाल की रूस-चीन यात्रा के कूटनीतिक संदेश को ऐसे समझिए

Haiwaan Trailer : सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच