2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को टक्कर देंगे नीतीश कुमार, हो सकते हैं विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार

nitish kumar
ANI
अंकित सिंह । Aug 9 2022 2:06PM

जपा के हाथों से एक बड़ा राज्य निकल गया, जहां लोकसभा की 40 सीटें हैं। बिहार में सत्ता परिवर्तन का असर लोकसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। खबर तो यह भी मिल रही है कि नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

बिहार में राजनीतिक उठापटक का दौर लगातार जारी है। इन सब के बीच बड़ी खबर यह है कि बिहार में भाजपा और जदयू का ब्रेकअप हो गया है। खबर के मुताबिक आज शाम में राज्यपाल फागू चौहान से नीतीश कुमार की मुलाकात होगी। इसके बाद नई सरकार का गठन हो सकता है। नई सरकार में नीतीश कुमार को कांग्रेस और राजद का समर्थन हासिल होगा। खबर के मुताबिक तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के हिसाब से देखें तो यह भाजपा के लिए बड़ा झटका है। भाजपा के हाथों से एक बड़ा राज्य निकल गया, जहां लोकसभा की 40 सीटें हैं। बिहार में सत्ता परिवर्तन का असर लोकसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। खबर तो यह भी मिल रही है कि नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी भव: बिहार? खत्म हुआ बीजेपी का साथ, नीतीश की नई पारी का आगाज

सूत्रों के मुताबिक जो डील हुई है उसमें यह कहा गया है कि 8 से 10 महीने तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। इसके बाद वे 2024 की तैयारियों में जुट जाएंगे। विपक्ष की ओर से उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए आगे किया जा सकता है। हाल में ही हमने सुना था कि कैसे नीतीश कुमार ने कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बातचीत की थी। सवाल यह भी है कि क्या विपक्ष के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार बन सकेंगे? नीतीश कुमार के नाम पर क्या ममता बनर्जी, शरद पवार और के चंद्रशेखर राव जैसे नेता तैयार होंगे? हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। 2014 के चुनाव से पहले भी उनके नाम की खूब चर्चा थी। हालांकि यह दूसरा मौका है जब नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ा है। इससे पहले जब भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के आगे किया गया था, उस समय पर नीतीश कुमार भगवा पार्टी से गठबंधन तोड़ लिया था। 

इसे भी पढ़ें: JDU-BJP में तनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा बोले- All is Well, नीतीश कुमार में पीएम बनने की सारी योग्यताएं

कांग्रेस का दावा है कि नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले क्या होता है यह तब देखा जाएगा? सूत्रों ने बताया है कि सभी सांसदों-विधायकों की तरफ से नीतीश द्वारा लिए गए हर फैसले पर अपनी रजामंदी की बात कही है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अंदर ये ऐलान कर दिया गया कि भारतीय जनता पार्टी के साथ जेडीयू का गठबंधन अब नहीं रहेगा। नीतीश कुमार ने शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। नीतीश शाम 4 बजे राज्यपाल फागू सिंह चौहान से मुलाकात करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वो इस्तीफा भी देंगे और नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। जेडीयू के बीजेपी से गंठबंधन तोड़ने की बात लगातार चर्चा में थी और इसके कयास लगाए जा रहे थे कि किसी भी वक्त गठबंधन के खत्म होने का औपचारिक ऐलान हो सकता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़