नीतीश ने कहा कि राष्ट्रपति पर इस तरह की टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू के बारे में पश्चिम बंगाल के मंत्री की असंसदीय टिप्पणी की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि किसी को भी राष्ट्रपति पर इस तरह की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। कुमार ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा, “ यह गलत है। यह तो आश्चर्य की बात है, कैसे कोई ऐसा बोल सकता है। राष्ट्रपति पर कुछ भी बोलना उचित नहीं है।’’ मुख्यमंत्री पटना के नेहरू पथ स्थित पुनाईचक के समीप नवनिर्मित नेहरू पार्क में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री दिवंगत पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुनस्थापित प्रतिमा का अनावरण करने और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि ने बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘हम किसी को उनकी उपस्थिति से नहीं आंकते हैं। हम राष्ट्रपति के कार्यालय का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारे राष्ट्रपति कैसे दिखते हैं।’’ गिरि की टिप्पणी के बाद व्यापक आलोचना होने पर मंत्री ने इस तरह की टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, “माननीय राष्ट्रपति का अपमान करने का मेरा इरादा नहीं था। भाजपा नेताओं ने मुझ पर मौखिक रूप से हमला करते हुए जो कहा, उसका मैं जवाब दे रहा था। मैं कैसा दिखता हूं इसे लेकर मुझपर हर दिन मौखिक रूप से हमला किया जाता है। अगर कोई सोचता है कि मैंने राष्ट्रपति का अपमान किया है, तो यह गलत है। मैं इस तरह की टिप्पणी करने के लिए माफी मांगता हूं। मेरे मन में अपने देश के राष्ट्रपति के लिए बहुत सम्मान है।

प्रमुख खबरें

Sex Scandal मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

China ने समुद्र में उतार दिया पहला सुपरकैरियर युद्धपोत फुजियान, क्या ये भारतीय विक्रांत के आगे टिक पाएगा?

LokSabha Elections 2024: तीसरे चरण में मुलायम कुनबे की होगी ‘अग्नि’ परीक्षा

IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली से छीनी Orange cap, जसप्रीत बुमराह के सिर सजी पर्पल कैप