2024 आने दीजिए, हम देख लेंगे, नीतीश ने PM पद की उम्मीदवारी पर कहा- आ रहे हैं बहुत लोगों के फोन

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2022

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ छोड़कर नीतीश कुमार के ‘महागठबंधन 2.0’ सरकार बनाने के बीच राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य में ‘मंडल बनाम कमंडल’ राजनीति तेज होगी। वहीं नीतीश के 2024 के आम चुनाव में पीएम मोदी को टक्कर देने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। इन सब के बीच नीतीश कुमार ने ईडी-सीबीआई की कार्रवाई से लेकर प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी तक पर अपनी टिप्पणी की है। एक निजी चैनल से बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वो अभी पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं, लेकिन विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम जरूर करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने 24 अगस्त को विशेष सत्र बुलाए जाने का अनुरोध स्वीकार किया

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं, हमारा पूरा प्रयास रहेगा। 2015-2016 में भी हमने जो कहा था वो किया। उसका दूसरा चरण भी लाया गया। उसके अलावा भी बहुत काम किया है। हमने भी कहा है कि अधिक से अधिक रोजगार मिलना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर