बिहार में ‘जंगल राज’ नहीं, ‘जनता राज’ है : नीतीश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2022

बिहार में भाजपा से नाता तोड़ राजद के साथ महागठबंधन की नयी सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में ‘‘जंगल राज’’ की वापसी के विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यहां ‘‘जंगल राज’’ नहीं ‘‘जनता राज’’ चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर यहां कोई घटना हुई है तो आप जरा बता दीजिये कि इस दुनिया में कोई देश या राज्य है जहाँ पर कोई आपस में झंझट नहीं करता। कुछ अलग सोच वाले हैं और हमलोग काम करने वाले हैं। समाज के हर तबके को एकजुट करना हमारा दायित्व है।’’

राजग से अलग होने का हमने जब निर्णय लिया तो अनेक दलों के नेताओं ने फोन किया था। सभी लोगों से अच्छी बातचीत हुई है।’’ नीतीश ने कहा, ‘‘बिहार में जब हमलोग भाजपा से अलग हुये तो सात पार्टियां एक साथ हो गईं और अब यहां विपक्ष में भाजपा अकेली पार्टी है।’’ पश्चिम बंगाल और ओडिशा दौरे के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी से फोन पर बात हुई है। आगे जब बातचीत होगी तो हम मिलने जाएंगे।’’

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, ‘‘वह (राहुल गांधी) अपनी पार्टी के काम में लगे हैं, यह खुशी की बात है। वह अपने ढंग से काम कर रहे हैं। दिल्ली में हमारी बातचीत लोकसभा चुनाव को लेकर हुई है। लोकसभा चुनाव के पहले विभिन्न राज्यों में लोग एकजुट होंगे तो बहुत अच्छा नतीजा आएगा। यह बात सब लोगों के समझ में आ गई है, ये बहुत अच्छी बात है।’’ यह पूछे जाने पर कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर कौन चेहरा होगा, नीतीश ने कहा, ‘‘सब एकजुट होकर तय करेंगे कि प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा। हम प्रधानमंत्री पद का चेहरा नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल