Kurhani Bypoll: कुढ़नी में नहीं चला नीतीश-तेजस्वी का जादू, कांटे के मुकाबले में बीजेपी ने मारी बाजी

By अंकित सिंह | Dec 08, 2022

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे आ रहे हैं। हालांकि, देश के कुछ अन्य हिस्सों में उपचुनाव हुए थे। जिन उपचुनाव पर सबसे ज्यादा नजर थी, उसमें बिहार की कुढ़नी सीट भी थी। बिहार की कुढ़नी सीट काफी हाईप्रोफाइल बन गई थी। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और जदयू उम्मीदवार के बीच था। लेकिन दिलचस्प मुकाबले में भाजपा के उम्मीदवार ने बाजी मार ली है। भाजपा के केदार गुप्ता ने जदयू के मनोज कुशवाहा को हराया था। इसके बाद बिहार भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं में उत्साह भी देखी जा रही है। 2015 के विधानसभा चुनाव में भी केदार गुप्ता ने यहां जीत हासिल की थी। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

 

इसे भी पढ़ें: Gujarat BJP ने एक झटके में बना डाले कई रिकॉर्ड, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया केजरीवाल और खडगे पर कटाक्ष


राजद उम्मीदवार अनिल कुमार सहनी ने केदार गुप्ता को करीबी मुकाबले में 712 वोटों के अंतर से हराया था। भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने कुढ़नी में जमकर प्रचार किया था। वहीं, जदयू के लिए प्रचार करने खुद नीतीश कुमार पहुंचे थे। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने भी जमकर प्रचार किया था। बावजूद इसके महागठबंधन को कुढ़नी में सफलता नहीं मिल पाई है। कहीं ना कहीं इससे ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार का एक्स फैक्टर अब कम होता दिखाई दे रहा है। भाजपा से अलग होने के बाद जदयू और राजद एक साथ चुनाव लड़ रहे थे। बावजूद इसके कुढ़नी में उसके उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। 

 

इसे भी पढ़ें: वो भरत जिसे खड़ाऊं खुद श्री राम ने सौंपी, कुछ इस तरह भूपेंद्र ने नरेंद्र के रिकॉर्ड को तोड़ा


बिहार भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि कुढ़नी से भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता को अविस्मरणीय जीत पर बहुत-बहुत बधाई। कुढ़नी की समस्त देवतुल्य जनता और भाजपा कार्यकर्तागण को धन्यवाद। यह जीत भाजपा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को और अधिक प्रबल करेगा। धन्यवाद कुढ़नी! भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने तो नीतीश कुमार से इस्तीफा मांग लिया है। उन्होंने कहा कि इस करारी हार के बाद आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपका जो वोट है वह पूरी तरीके से भारतीय जनता पार्टी की तरफ शिफ्ट हो गया है। वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ट्वीट कर लिखा कर सात दलों का था दलदल, बिहार ने खिलाया कमल!

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh के ‘शराब घोटाला’ मामले में नोएडा के कारोबारी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार किया

Delhi Police Headquarters को बम होने का संदेश भेजने के आरोप में नाबालिग को पकड़ा गया

Covaxin Vaccine पूरी तरह सुरक्षित है : Bharat Biotech

कांग्रेस ने रायबरेली से Rahul Gandhi, अमेठी से Kishori Lal Sharma को चुनाव मैदान में उतारा