सात सितंबर को वर्चुअल रैली के माध्यम से चुनावी शंखनाद करेंगे नीतीश: राजीव रंजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2020

पटना। आगामी 7 सितंबर 2020 को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संबोधित की जाने वाली वर्चुअल रैली की तैयारी हेतु दीघा विधानसभा क्षेत्र के जदयू नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्य में पिछले पंद्रह वर्षों के दौरान किये गए विकास कार्यों की चर्चा तो करेंगे ही, साथ ही आने वाले वर्षों में जिन प्रश्नों के समाधान का उन्होंने विभिन्न अवसरों पर जिक्र किया है, उसके रोड मैप पर भी वह विचार रखेंगे, हर खेत को पानी जैसे मुद्दे भी संबोधन के बिंदु होंगे। इस अवसर पर वह जीत का गुरु मंत्र भी देंगे।

इसे भी पढ़ें: सुशील मोदी बोले, नयी अंशदायी पेंशन योजना में 14 प्रतिशत अंशदान करेगी सरकार

इस अवसर पर सैयद सबीउद्दीन अहमद, सुरेंद्र गोप, मंजेश शर्मा, अर्जुन सिंह, राजेन्द्र यादव, संजय कुमार सिन्हा, नागेंद्र कुमार, अरुण कुमार सिंह, नागेंद्र गिरि, धनंजय शर्मा, दिनेश चंद्रवंशी, मनोज गुप्ता, संजू कुमारी, मुकेश कुमार, रंजन कुमार, शोभा देवी, एज़ाज़ अहमद, कंचन सिंह,विनीता स्टेफी,इम्तियाज अहमद, वरुण कुमार, श्याम बिहारी यादव, पृथ्वी नाथ पासवान, दसरथ पासवान, अभिषेक,एम्ब्रोस पैट्रिक, अभिषेक पैट्रिक ,शम्भूनाथ चौधरी आदि उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Fusion CX IPO: कंपनी ने तय किया 275-289 रुपये का Price Band, 14 अक्टूबर से बोली

Himanta Biswa Sarma ने Ratan Tata को दी श्रद्धांजलि, असम में स्वास्थ्य क्रांति को सराहा

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत