प्रशांत किशोर को फिर साथ लाने की कोशिश में जुटे नीतीश! पवन वर्मा से मुलाकात के बाद अटकलों का दौर जारी

By अंकित सिंह | Sep 13, 2022

नीतीश कुमार के कभी बेहद भरोसेमंद माने जाने वाले पवन वर्मा ने हाल में ही बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। पवन वर्मा को पिछले दिनों जदयू से निष्कासित कर दिया गया था। निष्कासन तक उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर काम भी किया था। दरअसल, नीतीश कुमार जबसे एनडीए से गठबंधन तोड़ने के बाद महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है, तब से वह अपने पुराने सहयोगियों के साथ लगातार मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पिछले दिनों शरद यादव से मुलाकात की थी। अब उनकी मुलाकात पवन वर्मा से हुई है। यह मुलाकात नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास पर हुई। पवन वर्मा ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारे बीच राजनीतिक मतभेद जरूर रहे हैं, लेकिन हम पुराने दोस्त हैं।

इसे भी पढ़ें: गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, बोले- 7 जन्म लेंगे तब भी RSS की बराबरी नहीं कर पाएंगे

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार और पवन वर्मा के बीच प्रशांत किशोर को लेकर भी बातचीत हुई है। प्रशांत किशोर को फिर से पाले में करने के लिए नीतीश कुमार पवन वर्मा को जिम्मेदारी दे सकते हैं। वही प्रशांत किशोर लगातार इन दिनों नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। देखना होगा कि पवन वर्मा को इसमें कितनी कामयाबी मिल पाती है। पवन वर्मा जदयू के राज्यसभा सांसद रहे हैं। हालांकि, जब जदयू ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर दोनों सदनों में पक्ष में मतदान किए थे तो उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने भाजपा के हिंदुत्व की राजनीति की भी आलोचना की थी। पवन के सार्वजनिक खुलासे के बाद नीतीश कुमार भी नाराज हुए थे। इसी दौरान पवन वर्मा और प्रशांत किशोर को जदयू से बाहर कर दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी