गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, बोले- 7 जन्म लेंगे तब भी RSS की बराबरी नहीं कर पाएंगे

Giriraj Singh
ANI
अंकित सिंह । Sep 12 2022 2:13PM

गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी 7 जन्म लेंगे तब भी आरएसएस की बराबरी नहीं कर पाएंगे। आरएसएस का एक-एक स्वयंसेवक भारत माता की वैभव के लिए जीता है। आरएसएस भारत के संस्कार और संस्कृति का ध्वज वाहक है। वे जितना जलेंगे संघ उतना ही सांस्कृतिक फैलाव करेगा।

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से आज आरएसएस के गणवेश के साथ एक तस्वीर साझा की गई। इसको लेकर अब भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी सात जन्म ले लेंगे तो भी आरएसएस की बराबरी नहीं कर पाएंगे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी 7 जन्म लेंगे तब भी आरएसएस की बराबरी नहीं कर पाएंगे। आरएसएस का एक-एक स्वयंसेवक भारत माता की वैभव के लिए जीता है। आरएसएस भारत के संस्कार और संस्कृति का ध्वज वाहक है। वे जितना जलेंगे संघ उतना ही सांस्कृतिक फैलाव करेगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के ट्वीट पर RSS का पलटवार, मनमोहन वैद्य ने कहा- वे लोगों को नफरत से जोड़ना चाहते हैं

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश बाबू कह रहे हैं कि मुझे नरेंद्र मोदी को हराना है। नीतीश कुमार एक अच्छे मुख्यमंत्री तो बन नहीं पाए। जो व्यक्ति 17 साल किसी राज्य का मुख्यमंत्री रहे पर अपने बल पर सरकार ना बनाए पाए और वो प्रधानमंत्री मटेरियल बनने चले। कांग्रेस के ट्वीट पर आरएसएस के डॉ मनमोहन वैद्य ने कहा कि वे लोगों को नफरत से जोड़ना चाहते हैं। वे लंबे समय से हमारे लिए घृणा रखते हैं। उनके पिता और दादा ने आरएसएस को रोकने की कोशिश की लेकिन आरएसएस नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा क्योंकि हमें लोगों का समर्थन मिलता रहा। 

इसे भी पढ़ें: 'देश में नफरत फैला रही है कांग्रेस', संबित पात्रा बोले- भारत जोड़ो यात्रा करने में सक्षम नहीं राहुल गांधी

कांग्रेस ने पोस्टर में लिखा था कि देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना। कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। इसके बाद से कांग्रेस पर भाजपा से जबरदस्त तरीके से हमलावर हो गई हैं। भाजपा के संबित पात्रा ने कहा कि ये तस्वीर BJP और RSS को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ये ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा,आग लगाओ यात्रा है। ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो। उन्होंने कहा कि ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग एक दूसरे को जला दें? ये 'भारत जोड़ो आंदोलन' नहीं बल्कि 'भारत तोड़ो' और 'आग जलाओ आंदोलन' है। कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़