तेजस्वी ने पूछा- 84 दिन से घर से नहीं निकले आप, नीतीश बोले- खुद कहां रहता है भाग करके इसका कोई ठिकाना नहीं

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2020

बिहार की सियासी रस्साकस्सी और तीखी होती जुबानी जंग के बाद लगने लगा है कि विधानसभा चुनाव नजदीक है और इसकी तैयारियों को लेकर तकरार भी अपने रंग में है। विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल  के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीतीश कुमार पर कोरोना संकट के बीच जनता से दूर रहने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। फिर क्या था नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए तेजस्वी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया था कि ‪इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, ग़रीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों की हौसला अफजाई करने विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले हैं। आप ऐसा करने वाले देश के अकेले सीएम हैं। अगर कोई डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूंगा। लेकिन अब तो निकलिए। नीतीश ने दिया जवाब

नीतीश कुमार ने तेजस्वी को जवाब देते हुए कहा कि हमको कहता है बाहर नहीं निकले हैं। लॉकलाडन लागू है, पूरे देश में कहा जा रहा है कि नहीं निकला जाए। प्रतिदिन एक-एक चीज की समीक्षा, सारा काम कर रहे हैं। खुद कहां रहता है भाग करके इसका कोई ठिकाना नहीं है, पार्टी के लोगों को भी पता नहीं है!

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत