सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री होंगे नीतीश, लेकिन... बिहार CM की PM उम्मीदवारी पर बोले उपेंद्र कुशवाहा

By अंकित सिंह | Aug 22, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू लगातार उन्हें प्रधानमंत्री मटेरियल बता दे रही है। जबसे नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है, तब से जदयू की ओर से इस बात को और भी आत्मविश्वास के साथ कहा जा रहा है। जदयू के साथ-साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को बेहतर प्रधानमंत्री मटेरियल बता रहे हैं। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक यह भी मानते हैं कि विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के साझा उम्मीदवार बनने में नीतीश कुमार के लिए कई चुनौतियां भी हैं। विपक्षी दलों के कई नेता इस पद की रेस में हैं। ऐसे में एक बार फिर से जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का बयान भी इसको लेकर सामने आया है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने साफ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री साबित होंगे, बशर्ते परिस्थितियां उनके अनुकूल हो। उन्होंने यह भी कहा है कि जदयू विपक्ष की एकता की कीमत पर इसके लिए जोर नहीं डालेगी।

इसे भी पढ़ें: गडकरी ने भाजपा के सत्ता में आने का श्रेय वाजपेयी, आडवाणी के प्रयासों को दिया

पिछले साल ही जदयू में लौटे कुशवाहा ने आरएलएसपी का इस दल में विलय कर दिया था। उन्होंने नीतीश से अलग होकर 2013 में आरएलएसपी का गठन किया था। उन्होंने कहा कि वह केंद्र में मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य, विधायक रह चुके हैं और अब विधान परिषद के सदस्य हैं। कुशवाहा ने कहा कि मेरे लिए राज्य कैबिनेट की सीट मायने नहीं रखती। मुझे विश्वास है कि हमारे नेता (नीतीश) समाजवादी विचारधारा को बनाए रखने के अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति हैं। अभी मेरा ध्यान सिर्फ 2024 तक अपनी पार्टी और अपने नेता को स्थापित करने पर है। अगला लोकसभा चुनाव 2024 में होना है। नीतीश के राष्ट्रीय राजनीति में चले जाने के बाद वह स्वयं को या तेजस्वी यादव, किसको उनके उत्तराधिकारी के रूप में देचाते हैं, यह सवाल करने पर कुशवाहा ने इसे एक काल्पनिक सवाल बताते हुए इसे टाल दिया। कुशवाहा कुछ साल पहले तक राजग में थे लेकिन जदयू में वापसी के बाद वह भाजपा के सबसे उग्र आलोचक के रूप में उभरे हैं। 

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Gyanesh Kumar के चलते बंपर वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं, फिर Vote Chori कैसे हो गयी?

West Bengal Police में बड़ा फेरबदल: STF आईजीपी और डीआईजी समेत 23 अधिकारियों का ट्रांसफर

Delhi में एकजुट दिखने वाले दल UP में आपस में लड़ रहे, INDIA Bloc की यह कैसी एकता है?

पिता को जेल भिजवाने के लिए CM Mohan Yadav को दी थी धमकी, Bhopal Police ने आरोपी को दबोचा